शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित नेपाल क्लब के सर्वोदय हॉल में एक भव्य साड़ी कैटवॉक शो का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय नारी की पहचान, गरिमा, सौंदर्य और व्यक्तित्व की प्रतीक साड़ी के महत्व को प्रस्तुत करना था। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व संस्था की अध्यक्षा डॉ. दिशा चौधरी और सचिव सोनी राय ने मिलकर किया।
शो में कई आकर्षक दौर आयोजित किए गए, जिनमें स्टेट्स राउंड, एलीगेंस एवं ग्लैमर राउंड, तीन पीढ़ियों का संयुक्त राउंड और भारत की विभिन्न पारंपरिक साड़ियों का प्रदर्शन शामिल रहा। इसके अलावा संस्था की पूर्व अध्यक्षों ने अपनी साड़ी से जुड़ी विशेष स्मृतियों को भी साझा किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला परिषद की उपाध्यक्ष और पूर्व महापौर चारू चौधरी के साथ-साथ संस्था की पूर्व अध्यक्षाएँ सुधा मोदी, नसरीन, शाहला, सरिता, उषा, डॉ. शालिनी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की भव्यता और सुंदर प्रस्तुति की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और इस सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम, डॉ. दिशा चौधरी और सोनी राय को बधाई दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड