शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अपराध निरोधक कमेटी के सहयोग से संगम आई हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया, जिसमें कारागार के कुल 112 बंदियों की आंखों की जांच की गई। इस शिविर में संगम आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. वाई. सिंह, डॉ. फरहत, ऑप्टोमिस्ट साहिस्ता फरहट, अनामिका, दीपक मौर्या, अंकुश राय और तकनीकी टीम से संदीप कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इस सामाजिक और मानवीय कार्य में जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य समाजसेवियों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के उपाध्यक्ष व समाजसेवी पुष्पदन्त जैन, जिला मंत्री अचिंत्य लाहड़ी, कोषाध्यक्ष सूर्यकुमार त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य श्री बी.पी. गोरखपुरी एवं सदस्य आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहे।
शिविर के सफल समापन पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने संगम आई हॉस्पिटल से आए सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना कारागार प्रशासन की प्राथमिकताओं में से एक है और भविष्य में भी इस तरह के कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, नरेश कुमार, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय कुमार राय, उप जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार कृष्णा, फार्मासिस्ट रोष कुमार रार्मा तथा अन्य कारागार कर्मी भी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड