शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के एक मामले में फरार चल रहे विजय शुक्ला को दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर कूटरचित दस्तावेजों और गलत तथ्यों के आधार पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने का आरोप है। विजय शुक्ला, जो इमिल़डीहा (थाना कोतवाली) का निवासी है और जिसका स्थायी पता मोरवन (थाना रामकोला, कुशीनगर) है, के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर रखा था।
09 जुलाई 2026 को दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने एलओसी के आधार पर विजय शुक्ला को उस समय पकड़ लिया जब वह विदेश से भारत लौटा था। सूचना मिलने के बाद खलीलाबाद कोतवाली पुलिस के उप-निरीक्षक अनिल कुमार यादव और कांस्टेबल दुर्गेश कुमार दिल्ली पहुंचे और इमिग्रेशन अधिकारियों से संपर्क कर अभियुक्त को हिरासत में लिया। 10 जुलाई 2026 को पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर खलीलाबाद पहुंची, जहां विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड