शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के पडिया गांव में भीषण गर्मी और लू के कारण एक भैंस की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पशुपालक ने तत्काल नि:शुल्क पशु चिकित्सा सेवा मोबाइल वेटनरी डायल 1962 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मोबाइल वेटनरी पशु चिकित्सा इकाई के चिकित्सक डॉ. बृजेश बहादुर सिंह अपने सहयोगी सूरज कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने भैंस की गहन जांच की और आवश्यक दवाएं व उपचार उपलब्ध कराया, जिसके परिणामस्वरूप पशु की हालत में सुधार होने लगा।
इस अवसर पर डॉ. बृजेश बहादुर सिंह ने पशुपालकों से अपील की कि वे तेज गर्मी और लू के दौरान पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिलाएं। उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत डायल 1962 पर सूचना दें, ताकि समय पर नि:शुल्क पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके। स्थानीय लोगों ने इस त्वरित चिकित्सकीय परामर्श और इलाज की सराहना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड