शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के सांथा विकास खंड परिसर में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने इस दौरान डॉ. मुखर्जी को भारतीय जनसंघ का संस्थापक बताया और कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लागू विशेष प्रावधानों का विरोध करते हुए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” के विचार को प्रमुखता से रखा। राष्ट्रहित में किए गए उनके कार्यों और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र तिवारी रहे। इस अवसर पर बृजनंदन पाठक, अरविंद जायसवाल, ईश्वर चंद्र शुक्ला, आशीष तिवारी, राहुल शुक्ला, पवन जायसवाल, इंदल राव, मनोज जायसवाल, राजकुमार शर्मा, राजकुमार चौधरी, जीवन गुप्ता, हरीश राय, राम मिलन दुबे, शौर्य प्रताप राय और शैलेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड