शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र में मंझरिया पठान और दुर्गजोत के बीच गुरुवार देर रात एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 33 केवी विद्युत पोल से टकरा गई। यह दुर्घटना गुरुवार रात करीब एक बजे हुई, जिसमें एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 33 केवी लाइन का बिजली पोल भी टूट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई। गनीमत रही कि एम्बुलेंस चालक और उसके सहयोगी को केवल मामूली चोटें आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस और बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और क्षतिग्रस्त पोल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा बेहद भयावह था और यदि बिजली का हाईटेंशन तार एम्बुलेंस पर गिर जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बिजली विभाग युद्धस्तर पर क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड