शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप प्रजापति पुत्र जवाहिर प्रजापति निवासी पकड़ी अराजी डिबहारी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को पकड़ी अराजी के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।
इस मामले में वादिनी ने 7 जुलाई 2026 को दुधारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल मिश्रा, हेड कांस्टेबल राजेश प्रसाद और कांस्टेबल गुड्डू यादव शामिल थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड