शुरू न्यूज़
खलीलाबाद में 11 जुलाई 2026, शनिवार को भगवान श्री शनिदेव, भगवान शिव एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का विधि-विधान से शुद्धिकरण, विशेष पूजा, मूर्ति पूजन, पाठ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। इसके अगले दिन 12 जुलाई 2026, रविवार को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसके लिए श्रद्धालुओं हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।
मुख्य आयोजक बाबा मदन दास जी ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तन, मन और धन से सहयोग करें तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाएं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड