शुरू न्यूज़
खलीलाबाद में नगरवासियों के लिए ‘श्री बालाजी राजस्थानी स्वीट्स’ का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित उदय राज तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पंडित उदय राज तिवारी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नए व्यवसाय का शुभारंभ क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर लाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपनी शुद्धता, गुणवत्ता और बेहतर सेवाओं के दम पर यह प्रतिष्ठान खलीलाबाद और आसपास के क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।
उद्घाटन समारोह में सदर विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल और नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक व व्यापारी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने जानकारी दी कि यहाँ ग्राहकों को विशेष राजस्थानी मिठाइयां, पारंपरिक स्वाद और ताजा गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और मिठाइयों के स्वाद की सराहना करते हुए संचालकों को सफल व्यवसाय के लिए बधाई दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड