शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में रविवार, 12 जुलाई 2026 को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वृक्षारोपण वेबीनार का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने के महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। वेबीनार के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस वेबीनार में खलीलाबाद विकास खंड से वीडियो पंचायत चंद्रशेखर सिंह, एपीओ अजीत सिंह, अकाउंटेंट अखिलेश शर्मा, विपिन चंद्र, ग्राम विकास अधिकारी सतीश मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित ब्लॉक के तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आह्वान के अनुरूप वृहद वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ ही खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में वृक्षारोपण वेबीनार सम्पन्न हो गया, जिसमें 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड