शुरू न्यूज़
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में बुधवार को संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव 15 जुलाई, 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कफ़न ओढ़कर एक शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह विरोध प्रदर्शन पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, आठवें वेतन आयोग में 3.86 फिटमेंट फैक्टर लागू करने, कोरोना काल के दौरान फ्रीज किए गए डीए एरियर का भुगतान करने तथा कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि वे वर्षों से ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और लोकतांत्रिक आंदोलनों के जरिए अपनी मांगें रखते आए हैं, लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन टकराव के लिए नहीं, बल्कि सरकार तक कर्मचारियों की पीड़ा पहुँचाने का एक लोकतांत्रिक और प्रतीकात्मक प्रयास है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड