शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने शनिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए, निर्धारित समयावधि के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित हो, और शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत भी कराया जाए।
श्री मीना ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करके पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान तथा बेहतर एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड