शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खाद एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापेमारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव के अनुसार, कुल 36 दुकानों की औचक जांच की गई, जिसमें 10 नमूने लिए गए, एक दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और 9 अन्य दुकानदारों को अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्यवाही शासन के निर्देशों के क्रम में की गई।
इस जांच के लिए जनपद स्तरीय कृषि अधिकारियों, संबंधित उप जिलाधिकारियों और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए की तीन संयुक्त टीमें तहसीलवार गठित की गई थीं, जिन्होंने खलीलाबाद, धनघटा और मेहदावल तहसीलों में छापेमारी की। औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यूरिया और डीएपी सहित अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता, किसानों को सही मूल्य पर खाद की बिक्री, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और उर्वरक के साथ किसी अन्य उत्पाद की जबरन टैगिंग जैसी अनियमितताओं की जांच करना था। निरीक्षण किए गए प्रमुख प्रतिष्ठानों में कसौधन कृषि सेवा केंद्र बण्डा बाज़ार, सुधीर खाद भण्डार धनघटा, दुर्गा खाद भंडार उमरिया बाज़ार, आई एफ एफ डी सी, डी सी एफ उमरिया बाज़ार, किसान सेवा केंद्र चकिया, मौर्या खाद बीज भंडार शिवापार, बी पैक्स किशनपुर, गुप्ता खाद भंडार गोइठहा, अतिकुर्रहमान खाद भंडार नेतारी खुर्द, बी पैक्स साँथा, आई एफ एफ डी सी कुसौनाखुर्द, उपाध्याय फर्टिलाइजर्स साथा, बी पैक्स सोरौली, शक्ति कृषि सेवा केंद्र मैलानी और भारत ट्रेडर्स तिघरा बघौली आदि शामिल हैं।
डॉ. यादव ने स्पष्ट किया है कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और किसानों को खाद मिलने में कोई समस्या नहीं आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन दुकानदारों के यहां गड़बड़ी मिली, उनके खिलाफ तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने और लाइसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई की गई है। विभाग का कहना है कि किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता में कोई परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध लगातार किए जा रहे हैं। खाद की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण, ओवर रेटिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी सघन औचक छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी और संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड