शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ पुलिस और एआरटीओ द्वारा एक सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, आज दिनांक 04.07.2026 को जेडएफडी (ZFD) प्रोग्राम के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न मार्गों पर अवैध डग्गामार और स्लीपर बसों की सघन जांच की गई।
इस संयुक्त कार्रवाई में एआरटीओ संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार और यातायात प्रभारी परमहंस शामिल थे। चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज न होने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 11 बसों का 01 लाख 11 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध प्रेशर हॉर्न और तय मानकों से अधिक धुआं छोड़ने वाली बसों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए।
संयुक्त टीम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार के अवैध वाहन संचालन, डग्गामार बसों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड