शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के आदेश पर क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र ने रविवार को थाना महुली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार और अन्य शाखाओं का बारीकी से मुआयना किया, साथ ही संबंधित अभिलेखों और व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने शस्त्रागार में उपलब्ध सभी असलहों और कारतूसों का अभिलेखों से मिलान करवाकर उनके सुरक्षित रख-रखाव की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की प्रविष्टियों की भी जांच की और उन्हें अद्यतन तथा त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान महिला कांस्टेबल ललिता ने असलहों के संबंध में बेहतरीन जानकारी का प्रदर्शन किया। उन्होंने हथियारों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खोलने और फिर से जोड़ने (स्ट्रिपिंग एवं असेम्बलिंग) का कुशल प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्राधिकारी श्री अभयनाथ मिश्र बहुत प्रभावित हुए। उनकी दक्षता, आत्मविश्वास और तकनीकी जानकारी को देखते हुए, क्षेत्राधिकारी ने उन्हें ‘गुड एंट्री’ प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास के माध्यम से अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर और कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और अनुशासित कार्य वातावरण की सराहना की। उन्होंने दोहराया कि जनसुनवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्देश दिए कि हर फरियादी के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उसकी शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निरंतर निगरानी, महिला सुरक्षा, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में, क्षेत्राधिकारी ने यह कहते हुए समापन किया कि थाना महुली पुलिस ‘जनता का विश्वास, पुलिस का प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ जनसेवा, कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड