शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, थाना महुली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे के साथ जनपद की सीमा से बाहर खदेड़ दिया है। भैंसही उर्फ भईसैया निवासी इस अभियुक्त का नाम मुकेश यादव है, जिसे जिलाधिकारी के आदेश पर अगले 6 महीने तक संतकबीरनगर जिले की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त ने इस आदेश का उल्लंघन कर सीमा लांघी तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान सीओ धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। संतकबीरनगर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड