₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

गन्ना समिति चेयरमैन शांतिश शाही का निधन, कुशीनगर में शोक की लहर

मोहन राव

कुशीनगर जिले के रामकोला स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लि. के चेयरमैन शांतिश शाही का रविवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गांव सिंगहा सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक छा गया। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शांतिश शाही रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव के निवासी थे। गत बुधवार को रात करीब नौ बजे वे अपने गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना तब हुई जब वे बाइक से आ रहे थे और किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें दो दिनों तक गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज कराया। हालांकि, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने शुक्रवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया, जहाँ रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

शांतिश शाही अपने मृदुभाषी, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहते थे। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन के तौर पर भी उन्होंने किसानों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से क्षेत्र ने एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी खो दिया है। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनके असामयिक निधन पर सांसद विजय कुमार दूबे, केन यूनियन लक्ष्मीगंज के चेयरमैन डॉ. धनंजय गोविन्द राव, रामकोला ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, राजकुमार सिंह, अजय गोविंद राव शिशु बाबू, दीना नाथ शाही, राकेश सिंह सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी