शुरू न्यूज़
कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार बाजार में बुधवार को जनाब इरसाद अंसारी के नए प्रतिष्ठान ‘नूर ग्लोबल ट्रेवल्स’ का शुभारंभ किया गया। जनसेवक पवन दुबे ने फीता काटकर इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘नूर ग्लोबल ट्रेवल्स’ की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलती है।
पवन दुबे ने आगे स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयासों को समाज और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इरसाद अंसारी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में मुनव्वर अंसारी, सुहेल अंसारी, अफसाद अंसारी, सफायत अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की और नए प्रतिष्ठान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर यात्रा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जताई। यह उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड