शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 के तहत होने वाले अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर कुशीनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भर्ती प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी सिलसिले में आयोजित एक ब्रीफिंग गोष्ठी के दौरान कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए और हर स्तर पर पारदर्शिता बरती जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है और स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड