शुरू न्यूज़
पत्रकारों की सुरक्षा और बेहतर समन्वय पर सार्थक संवाद धनघटा थाने में आयोजित
आज थाना धनघटा परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के बीच संवाद बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सूचना के आदान-प्रदान तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने पत्रकारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया, वहीं जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। दोनों पक्षों ने आपसी संवाद, विश्वास और समन्वय को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में तहसील अध्यक्ष अश्वनी पांडेय सहित घनश्याम तिवारी, गिरधारी लाल, दुर्गेश मिश्र, सुधीर दुबे, अमित पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अखिल अहमद, घनश्याम शुक्ला एवं अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
मजबूत संवाद ही बेहतर व्यवस्था और जनहित की सबसे बड़ी ताकत है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड