शुरू न्यूज़
जातिसूचक टिप्पणी और महिलाओं से मारपीट का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
*कौशांबी*
मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत मितवापुर गांव में महिलाओं के साथ कथित मारपीट, अभद्रता और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने संदीपन घाट थाना में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता निशा देवी गौतम, निवासी मितवापुर, ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को इम्तियाज अहमद और सकब अहमद उनके घर के पास पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने कथित रूप से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और कहा कि “तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
निशा देवी गौतम के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार मामूली बातों को लेकर विवाद और झगड़ा कर चुके हैं, जिससे उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद मामला शांत कराया गया।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं संदीपन घाट थाना में बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और न्याय दिलाने की भी मांग की है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड