शुरू न्यूज़
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिवस नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित प्रेम प्रकाश मैरिज हॉल में समारोह पूर्वक मनाया गया। विधायक अतुल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अतुल चौधरी ने अखिलेश यादव को समाजवादी विचारधारा का सशक्त नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की राजनीति को नई दिशा मिली है। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से अपने घर, गांव और मोहल्ले में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक चौधरी ने पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए हर व्यक्ति से इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया। इस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड