शुरू न्यूज़
कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र में एक कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 1 लाख 40 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह घटना 6 जुलाई 2026 को चौराखास थाना क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा (दर्जिया) के पास हुई थी, जहां कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर 1.50 लाख रुपये और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन लूट लिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और चौराखास थाने में मुकदमा दर्ज किया था।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कलेक्शन एजेंट विपिन तुरहा ने अपने रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार शाह उर्फ जगुआर के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची थी। योजना के तहत, विपिन खुद व्हाट्सएप के जरिए अपनी लोकेशन आरोपियों को भेज रहा था, ताकि रास्ते में लूट की वारदात को अंजाम देकर रकम का आपस में बंटवारा किया जा सके। हालांकि, घटना के दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने विपिन की भी पिटाई कर दी थी, जिसका फिलहाल उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अफजल अंसारी, शहनवाज अंसारी, वीरेंद्र कुमार शाह उर्फ जगुआर और नीरज यादव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.40 लाख रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल फोन, एक बजाज सीटी-100 और एक बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में गठित थाना चौराखास पुलिस और स्वाट टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी विपिन तुरहा और एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड