शुरू न्यूज़
कुशीनगर जिले के थाना चौराखास क्षेत्र में एक कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूटे गए 1 लाख 40 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, इस घटना में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को थाना चौराखास क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा (दर्जिया) के पास कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर 1.50 लाख रुपये और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन लूट लिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और थाना चौराखास में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में गठित थाना चौराखास पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर इस घटना का खुलासा किया।
पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि कलेक्शन एजेंट विपिन तुरहा ने अपने रिश्तेदार वीरेन्द्र कुमार शाह उर्फ जगुआर के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची थी। योजना के अनुसार, विपिन खुद ही अपनी लोकेशन व्हाट्सएप के जरिए आरोपियों को भेज रहा था, ताकि वे रास्ते में लूट को अंजाम देकर रकम आपस में बांट सकें। घटना के समय हुए विवाद में आरोपियों ने विपिन की भी पिटाई कर दी थी, जिसका फिलहाल उपचार चल रहा है।
पुलिस ने इस मामले में अफजल अंसारी, शहनवाज अंसारी, वीरेन्द्र कुमार शाह उर्फ जगुआर और नीरज यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ₹1.40 लाख, लूटा गया मोबाइल फोन, एक बजाज सीटी-100 और एक बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि फरार आरोपी विपिन तुरहा और एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड