शुरू न्यूज़
कुशीनगर जिले के रामकोला में स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 : एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शनिवार को सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकोला और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान का शुभारंभ त्रिवेणी शुगर मिल के महाप्रबंधक यश राज सिंह और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट असिस्टेंट राममिलन वर्मा ने मिलकर पौधरोपण के साथ किया। इस अवसर पर मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस पौधरोपण कार्यक्रम में जीएम (केन) प्रभु दयाल सिंह, फैक्ट्री मैनेजर मानवेन्द्र राय, एडीशनल जीएम (इंजीनियरिंग) अवधेश सिंह, डीजीएम (प्रोडक्शन) संजय कुमार तिवारी, डीजीएम (केन) बृजेश सिंह और एजीएम (प्रोडक्शन) आशीष सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट असिस्टेंट राममिलन वर्मा और जूनियर इंजीनियर नितीश कुमार ने वृक्षों के संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान महज पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण का एक जनआंदोलन है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड