शुरू न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन चोलखारी ग्राम सभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम आशीष गौतम और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के.डी. यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मौजूद सभी दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में बनारसी गुप्ता, मिठाई लाल यादव, अजय गौतम, आफताब आलम, इंदल यादव, राम आशीष यादव सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस जन्मदिवस समारोह को पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित करते हुए, राम आशीष गौतम ने अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 53 आम के पेड़ लगवाए। साथ ही, इन पेड़ों की सुरक्षा और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को जाली भी वितरित की गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड