शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी मगहर में 4 जुलाई शनिवार को पुलिस चौकी के नवनिर्मित और जीर्णोद्धार किए गए भवन का लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर इस भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक मीना ने इस मौके पर कहा कि चौकी भवन का जीर्णोद्धार केवल एक इमारत का नवीनीकरण नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बेहतर कार्यस्थल मिलने से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और फरियादियों को भी बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी। नए भवन में पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक कार्यालय, आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, साथ ही चौकी परिसर को स्वच्छ और हरित वातावरण के साथ विकसित किया गया है।
एसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मगहर जैसे ऐतिहासिक एवं संवेदनशील क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे, चौकी प्रभारी मगहर, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड