शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, एसआर हॉस्पिटल और पैरामेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बुधवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने एसआर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। एसआर परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और समाजसेवियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
राकेश चतुर्वेदी को सुबह से ही उनके पैतृक आवास और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे’ सहित कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन हुआ, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अतिरिक्त, बस्ती स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी में भी उनके जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। वहाँ मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी और असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव पांडेय के नेतृत्व में स्टाफ ने केक काटकर राकेश चतुर्वेदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, निहालचंद पांडेय, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, आलोक उपाध्याय, दिग्विजय यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रेमप्रकाश पांडेय, आदर्श त्रिपाठी, कृष्णा मिश्र, अमित त्रिपाठी, महेंद्र चौधरी, दिलीप अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड