शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने मुखिया का जन्मदिन मनाया और वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में केडी यादव, बनारसी लाल गुप्ता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडे, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, जय राम, रमेश सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडे ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल के पैकेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि गरीबों की सेवा करना उनका और उनके मुखिया का लक्ष्य है, और इसी उद्देश्य से वे जन्मदिन पर गरीबों, असहायों और मरीजों में फल बांट रहे हैं। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड