शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर नोक्ता गांव के पास नव-निर्मित श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इंडियन ऑयल कंपनी के इस पेट्रोल पंप से अब इस व्यस्त मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए ईंधन की समस्या दूर होगी, जहाँ वर्तमान में डीज़ल और पेट्रोल उपलब्ध है, वहीं फरवरी महीने से सीएनजी गैस का वितरण भी शुरू हो जाएगा।
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नोक्ता में स्थापित इस फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के युवा नेता और खलीलाबाद विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में संसाधन, संस्थान और प्रतिष्ठान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पेट्रोलियम पदार्थों की सहज उपलब्धता से जहाँ एक ओर ट्रांसपोर्ट का सुचारू संचालन सुनिश्चित होता है, वहीं किसानों को भी खेती के लिए आसानी से ईंधन मिल पाता है। श्री यादव ने धनघटा-खलीलाबाद मार्ग को जिले का सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग बताया, जो अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जिलों को सीधे जोड़ता है, और इसलिए यह फिलिंग स्टेशन ट्रांसपोर्टरों की पहली पसंद साबित हो सकता है। उन्होंने इसके जिम्मेदारों और इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर राम गुलाम यादव ने सभी को पेट्रोल पंप की गुणवत्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया।
इस उद्घाटन समारोह से पहले युवा समाजसेवी अरविंद यादव “पिंकू” के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर नाथनगर के ब्लॉक प्रमुख राम वृक्ष यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, सपा के वरिष्ठ नेता इंदल यादव, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, धनघटा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि, अंतरराष्ट्रीय शायर एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष असद महताब, सपा महासचिव विनोद यादव, सपा नेत्री अंकिता बॉबी, पूर्व प्रमुख ऊषा देवी, अभिषेक यादव, अभय यादव, रामकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव, भुअर यादव, ग्राम प्रधान रामवृक्ष यादव, बबलू यादव सहित कई राजनैतिक और सामाजिक लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड