₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

गुरुवार, 2 जुलाई 2026: आचार्य सीताराम पाण्डेय का दैनिक पंचांग और राशिफल

S R Pandey

आचार्य सीताराम पाण्डेय के अनुसार, गुरुवार, 2 जुलाई 2026 के पंचांग में सूर्योदय सुबह 05:11 और सूर्यास्त शाम 06:49 बजे होगा। आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि दिन के 07:46 बजे तक रहेगी। नक्षत्र उत्तराषाढ़ सुबह 08:56 बजे तक, योग वैधृति सुबह 04:30 बजे तक, प्रथम करण गर दिन के 07:46 बजे तक, और द्वितीय करण वणिज पूर्ण रात्रि रहेगा। राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा, तथा कल, यानी 3 जुलाई को दिन के 10:41 बजे से भदवा प्रारंभ होगा।

आज के दिन मेष राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से उम्मीदें रहेंगी, पर सफलता कुछ में ही मिलेगी। सरकारी कार्य अपूर्ण रह सकते हैं और नौकरी-व्यवसाय में विलंब होगा। धन की कमी बनी रहेगी, जिससे महत्वपूर्ण योजनाएं अटक सकती हैं। संध्या से स्थिति सुधरेगी, पर लाभ सीमित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, फिर भी मानसिक तनाव रह सकता है। चर्म रोग या अग्नि से जलने का भय है।

वृष राशि के लिए दिन बेहतर रहेगा, हालांकि कोई मनोकामना पूरी न होने का दुख बना रह सकता है। धैर्यहीनता के बावजूद दिन संतोषजनक रहेगा। मध्यान तक दैनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, फिर कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा। धन की आमद अल्प मात्रा में, पर कई बार होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए मध्यान तक का समय ठीक रहेगा, उसके बाद उलझनें बढ़ेंगी। छोटे खर्च परेशान कर सकते हैं और अग्नि व पेट के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है।

मिथुन राशि वाले मध्यान तक शारीरिक शिथिलता महसूस करेंगे, जिससे कुछ आवश्यक कार्य टालने पड़ सकते हैं। मध्यान के बाद स्थिति सुधरेगी, लेकिन जल्दबाजी के कारण कुछ कार्य उलझ सकते हैं। धन की आमद आवश्यकता से कम रहेगी और संचित धन से खर्च चलाने पड़ सकते हैं। परिजनों की पुरानी सलाह न मानने की ग्लानि होगी। संध्या में पति-पत्नी में कहासुनी हो सकती है, संतानों की गुप्त बात खुलने से उनके प्रति हीन भावना बन सकती है। पिता या पैतृक कार्यों में लाचारी दिखेगी।

कर्क राशि के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वभाव विनोदी रहेगा, लेकिन कार्य में लापरवाही पसंद नहीं करेंगे। धार्मिक भावनाएं बढ़ने से मानसिक राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के बावजूद उचित लाभ नहीं मिलेगा। किसी प्रतिद्वंद्वी से समझौता करना पड़ सकता है। धन लाभ मध्यान बाद होगा, पर खर्च की तुलना में पर्याप्त नहीं। गृहस्थी में उलझनों के बाद भी स्थिति सामान्य रहेगी। नाक-कान-गले संबंधी रोग हो सकते हैं।

सिंह राशि वालों का मन इधर-उधर की बातों में ज्यादा रहेगा, पराई समस्याओं में उलझने से बचना होगा। स्वभाव मनमौजी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उदासीनता रहेगी, भागदौड़ के बाद भी निराशा हाथ लगेगी। खर्च के लिए उधार लेना पड़ सकता है। भाई-बंधुओं से गलतफहमी के कारण बहस होगी। भागीदारी की योजना बनेगी, लेकिन पुराने पैतृक कार्यों में भागीदार बनाने से बचना चाहिए। घर में छोटी-मोटी नोकझोंक लगी रहेगी। सेहत संध्या से विपरीत होगी, छाती में संक्रमण हो सकता है।

कन्या राशि के जातकों में बुद्धि विवेक की कमी रहने पर भी उनका व्यक्तित्व निखरा हुआ रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान के साथ भविष्य में लाभ के द्वार खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही से कोई पुराना स्नेह संबंध खराब हो सकता है। व्यवसायी और नौकरीपेशा लोग दिमागी कसरत कर लाभ कमाएंगे, पर उम्मीद से कम लाभ से निराशा होगी। परिजनों से अच्छी बनेगी, पर उनकी गलतियों को नजरअंदाज करने से उद्दंडता बढ़ सकती है, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है। हाथ-पैरों में शिथिलता और जननेन्द्रिय संबंधी शिकायत से परेशानी होगी, यात्रा की योजना निरस्त हो सकती है।

तुला राशि के लोग मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करेंगे, लेकिन मध्यान और संध्या बाद विवाद की संभावना है। वाणी और व्यवहार का विशेष ध्यान रखना होगा। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा। मध्यान तक स्वयं को कार्यों में लगाए रखें। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी, पर व्यवसाय ज्यादा नहीं मिलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। संध्या बाद पुरानी बातों को याद कर कलह के प्रसंग बनेंगे। परिजनों की अप्रिय बात को अनसुनी करना बेहतर होगा। संतानों का परीक्षा में खराब प्रदर्शन चिंता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सुधार वाला रहेगा, पर धन को लेकर संतुष्ट नहीं रहेंगे। लाभ में कुछ कमी रहेगी, ज्यादा के लालच में जितना मिलना है, वह भी कम हो सकता है। व्यवसाय में किसी को उधार न दें, अन्यथा वापसी में परेशानी होगी। भाई-बंधुओं से पैतृक या पुराने कार्य को लेकर अनबन हो सकती है, निर्णय में जल्दबाजी न करें। भागीदारी के कार्यों, विशेषकर जमीन संबंधी कार्यों में विवाद हो सकता है, इन्हें टालना ही बेहतर रहेगा। सरदर्द और अपच की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि वालों का संतोषी स्वभाव विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखेगा। सोचे हुए कार्य न बनने पर क्रोध आएगा, पर मीठे व्यवहार से शांत हो जाएंगे। महिला वर्ग को संतोष करना होगा। काम-धंधे में बड़ी चूक की संभावना है, जहां स्वजन का सहयोग बड़ी हानि से बचा लेगा। घर में मातृ शक्ति का बोलबाला रहेगा। भाई-बंधुओं से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे। माता का सुख उत्तम रहेगा। सेहत में आकस्मिक गिरावट आएगी, सतर्क रहें।

मकर राशि के जातक दिन भर विपरीत लिंगीय आकर्षण में बंधे रहेंगे, जिससे समय और धन की बर्बादी हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यान कहीं और रहेगा, धन लाभ के प्रसंग अकस्मात बनेंगे पर लापरवाही से हाथ से निकल सकते हैं। सहकर्मियों पर नाजायज दबाव न डालें। धन की आमद होगी, पर खर्च निकालने के लिए भी कम पड़ेगी। भाई-बहन का अधिक बोलना अखरेगा। चुगलखोरी के शिकार बनेंगे। अनैतिक साधनों से लाभ मिलेगा, पर इनसे बचना बेहतर रहेगा। संध्या में शारीरिक क्षमता में कमी आएगी, फिर भी मौज-शौक से पीछे नहीं हटेंगे।

कुंभ राशि के लिए दिन हानिकर रहेगा। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें धन का अभाव और सहयोग की कमी बाधक बनेगी। व्यवसायी वर्ग संग्रह करने से बचें, अन्यथा धन फंसने के योग हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर छवि धनवान जैसी बनेगी, पर अंदर से स्थिति विपरीत रहेगी। उधारी को लेकर किया वादा पूरा न करने पर अपमानित होना पड़ सकता है। जोखिम वाले कार्य न करें, दुर्घटना हो सकती है। लंबी यात्रा, अग्नि और मशीनरी से सावधानी बरतें। संध्या में बौद्धिक परिश्रम से थोड़ा बहुत धन मिल सकता है। घर में किसी का जिद्दी व्यवहार क्रोध दिलाएगा। श्वसन तंत्र में खराबी आएगी।

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सुख-समृद्धि दायक रहेगा। स्वभाव अत्यंत आराम तलब रहेगा, फिर भी पूर्व की मेहनत का फल धन या अन्य लाभों के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधी और भागीदारी के कार्यों से हानि हो सकती है, इसके विपरीत कला से जुड़े लोगों को लाभ होगा। थोक या शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। सार्वजनिक जीवन ठाठ-बाट वाला रहेगा, खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे, जिससे थोड़ी आर्थिक विषमताएं आ सकती हैं। रहन-सहन में आडंबर दिखेगा। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा, परिजनों से पूर्ण स्नेह मिलेगा। प्रमेह या चेहरे संबंधी समस्या रहेगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी