शुरू न्यूज़
धार जिले के सागौर में उस मां के लिए राहत की खबर आई, जिसने एक महीने पहले अपने पति को खो दिया था, क्योंकि सागौर पुलिस ने मात्र दो दिनों में उनके 16 वर्षीय गुमशुदा बेटे को सकुशल खोजकर वापस मां की गोद तक पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार, किशोर 2 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने थाना सागौर पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश सरोदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हर संभावित स्थान पर लगातार तलाश अभियान चलाया, जिसमें तकनीकी और स्थानीय स्तर पर गहन पतारसी की गई। आखिरकार 4 जुलाई को पुलिस ने किशोर को सकुशल ढूंढ निकाला। पूछताछ में यह सामने आया कि किशोर अपने पिता के लगभग एक माह पहले हुए निधन के बाद से मानसिक रूप से परेशान था और स्कूल जाने की बात पर मां से नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर चला गया था। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद बेटे को सुरक्षित देखकर मां की आँखों में राहत के आँसू छलक उठे। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश सरोदे तथा प्रधान आरक्षक आशीष पाल की भूमिका सराहनीय रही, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड