₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बस्ती मंडल में योजनाओं की समीक्षा की, करोड़ों की छात्रवृत्ति और पेंशन वितरित

अशोक धवल

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप जी की अध्यक्षता में हाल ही में बस्ती मंडल की विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर जिलों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का आकलन किया गया।

समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें मंडल के तीनों जनपदों में पूर्वदशम् के 45,026 छात्रों को रू0 2059.1 लाख की छात्रवृत्ति और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 90,733 छात्रों को रू0 5576.73 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान कर लाभान्वित किया गया। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में बस्ती में 1539, सिद्धार्थनगर में 1631 और संत कबीर नगर में 1200 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 3825 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 687 आवेदकों को रू0 137.40 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया जा चुका है। ‘ओ’ लेवल तथा सी०सी०सी० कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई है। मंडल में छात्रावास योजना के तहत जनपद बस्ती में 2 और सिद्धार्थनगर में 1 छात्रावास संचालित हो रहा है, जिनमें कुल 71 छात्र/छात्राएँ आवासित हैं।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं के तहत, दिव्यांगजन भरण-पोषण एवं कुष्ठावस्था पेंशन योजना में बस्ती मंडल में कुल 38,645 लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन 100% पूरा हो गया है, जिसमें से 38,419 पात्र लाभार्थी पाए गए। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 571 नवीन दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई हैं। कॉक्लियर इम्प्लांट शल्य चिकित्सा अनुदान योजना के अंतर्गत 8 पात्र दिव्यांगजनों हेतु रू0 48.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना में अब तक 37 शिविरों का आयोजन कर 598 दिव्यांगजन चिन्हित किए गए हैं। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना के अंतर्गत कुल 45 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण की कार्यवाही प्रचलन में है, जबकि बचपन डे केयर सेंटर बस्ती और सिद्धार्थनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु निर्धारित लक्ष्य 37 के सापेक्ष 8 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है, और दुकान निर्माण/संचालन योजना के अंतर्गत 31 के सापेक्ष 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

नवीन प्रस्तावित विद्यालयों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता की स्थिति पर भी चर्चा हुई। उपनिदेशक द्वारा बताया गया कि बचपन डे केयर बस्ती में प्रथम तल के छत का कार्य प्रगति पर है, समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय संत कबीर नगर में भूमि चयन के प्रयास जारी हैं, बचपन डे केयर सेंटर के संचालन हेतु महगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन हो चुका है और समेकित विशेष विद्यालय हेतु सिद्धार्थनगर में भूमि का चयन कर लिया गया है। अंत में, माननीय मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने और योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक में उपनिदेशक दिव्यागंजन सशक्तीकरण विभाग बस्ती मंडल बस्ती श्रीमती मोनिका लाल, उपनिदेशक पिछड़ा कल्याण विभाग डॉ० संजय कुमार मालवीय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी बस्ती श्रीमती रेखा गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सिद्धार्थनगर राजन एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी