लोहरैया के आइडियल कंप्यूटर एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आयुष्मान पॉलीक्लिनिक में मरीजों का होता है सही तरीके से इलाज।
लोहरैया, संत कबीर नगर। लोहरैया चौराहे पर स्थित कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आइडियल कंप्यूटर एकेडमी एवं आयुष्मान पॉलीक्लिनिक में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामवृक्ष यादव ने तिरंगा ध्वज फहराकर किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आयुष्मान पॉलीक्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. रंजीत कुमार एवं डॉ. ओपी कुशवाहा ने अस्पताल में उपस्थित लोगों एवं आइडियल कंप्यूटर एकेडमी के छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज की सेवा और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्था के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य सहित अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित ‘जो जीता वही सिकंदर’ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं एडीसीए की छात्रा आकांक्षा ने अपने शानदार नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की डायरेक्टर प्रिया चौहान एवं कंपनी की एचआर अंकिता ने किया। वहीं आयुष्मान पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक डॉ. ओपी कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि रामवृक्ष यादव ने आइडियल कंप्यूटर एकेडमी द्वारा क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने वाले संस्थान विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि रविंद्र राय ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही जीवन का सबसे अच्छा साथी है, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्ग दिखाती है।”
कार्यक्रम के दौरान सपना, गुंजा, महिमा गुप्ता, मुस्कान, सृष्टि, सचिन्द्र कुमार, रघुनंदन, सचिन, अर्जुन प्रकाश, राकेश, सिद्धेश कुमार, शिवम गुप्ता, सनी, विकास एवं शुभम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक, आयुष्मान पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना के साथ हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड