रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

ई-लाटरी से हुआ कृषि यंत्रों का चयन, किसानों को मिलेगा अनुदान

अशोक धवल

डीएम की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत अनुदान पर देय कृषि यंत्र हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर *जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग अंतर्गत अनुदान पर देय कृषि यंत्र हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन का आयोजन कराया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन योजना अंतर्गत कुल 299 एवं प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मेक्नाइज़ेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू अन्तर्गत 49 यंत्रों की बुकिंग 16 जुलाई से 10 अगस्त 26 तक आनलाइन टोकन जमा कर कृषकों द्वारा बुकिंग की गई।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा आन लाइन ई-लाटरी निकाली गई। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि कुल 417 किसानों द्वारा टोकन धनराशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया गया है जिसकी आज लॉटरी निकाली गई।किसानों को यह यंत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिकोण से कृषि कार्य सुगमता से किए जाने हेतु उन्नतशील नवीन कृषि यंत्रों को अनुदान पर प्राप्त कर प्रोत्साहित किए जाने हेतु दिया जाता है। जिसमें किसान समय से बीज की बुवाई, निराई गुड़ाई, खेत की जुताई, कृषि रक्षा रसायनों के सम्यक उपयोग, समय से कटाई मंडाई कर अपने खेती के कार्य को सुगमता से कर सकते हैं। इस वर्ष फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, मक्का बैच ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, सुपर सीडर इत्यादि यंत्रों में किसानों द्वारा प्रमुखता से बुकिंग की गई है। ई लॉटरी में चयनित किसान अधिकृत विक्रेता से यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल अपलोड करेंगे, जिसका निर्धारित समय में सत्यापन उपरांत अनुदान की धनराशि उनके बैंक खाते में प्रेषित की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित किसानो को शुभकामना देते हुए बताया गया कि कृषि में यंत्रीकरण का प्रमुख योगदान है। कृषि ड्रोन, रोटावेटर, सुपर सीडर मक्का ड्रायर, फ़ार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, लेजर लेवलर, कंबाइन मशीन इत्यादि का खेती में अत्यधिक महत्व है। किसान पराली प्रबंधन हेतु बेलिंग मशीन, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर इत्यादि का प्रयोग कर पराली का प्रबंध कर सकते है, जिससे उन्हें पराली के वैकल्पिक उपयोग के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण व मृदा स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होता है।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय सहित सम्मानित किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी