शुरू न्यूज़
भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश जिला संघ, मुरैना द्वारा भीषण ग्रीष्मकाल में आमजन और यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा शिविर का समापन समारोह रविवार को मुरैना के काशीबाई धर्मशाला, स्टेशन रोड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव रहे, जबकि जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. विवेक राठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. गुप्ता, सहायक राज्य संगठन आयुक्त चंबल संभाग श्री वीर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह यादव और उपाध्यक्ष श्री अमृतलाल यादव शामिल थे।
मुख्य अतिथि श्री कमलेश कुमार भार्गव ने इस सेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने शिविर के सफल संचालन के लिए जिला सचिव श्री शेखर सिंह यादव और उनकी टीम की तारीफ की। जिला सचिव एवं शिविर संचालक श्री शेखर सिंह यादव ने जानकारी दी कि इस सेवा शिविर के माध्यम से भीषण गर्मी के दौरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों यात्रियों और राहगीरों को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, स्काउटर-गाइडर, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ।
श्री ओ.पी. गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि मुरैना जिला संघ अपनी सेवा गतिविधियों के जरिए प्रदेश में एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. विवेक राठी ने बताया कि जिला संघ सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। समारोह में दानदाताओं, स्काउट-गाइड सेवा दल, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला संघ के पदाधिकारी, स्काउटर-गाइडर, रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ हुआ, वहीं सहायक संचालक पेयजल शिविर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर शिविर के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड