शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष और सभासद सतविंदर पाल सिंह ‘जज्जी’ ने गुरुवार को जिलाधिकारी संतकबीरनगर को चार अलग-अलग मांगपत्र सौंपे। इन मांगपत्रों के माध्यम से उन्होंने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की, विशेष रूप से बरसात के मौसम को देखते हुए खराब सड़कों और जलनिकासी की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण जनहित में अत्यंत आवश्यक बताया।
उन्होंने पहले मांगपत्र में विधियानी मुख्य मार्ग से हाईब्रिड कॉलोनी होते हुए तितिवा तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जहाँ जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात में जलभराव के कारण सैकड़ों लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं और मरीजों का आवागमन मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दूसरे मांगपत्र में नेशनल हाईवे से सेंट थॉमस स्कूल होते हुए पुलिया तक क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की गई, जो दो वर्षों से बदहाल है और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, बरसात में तो कीचड़ और जलभराव से स्थिति और गंभीर हो जाती है। तीसरे मांगपत्र में शुगर मिल चौराहा से मेहदावल चौराहा होते हुए बाईपास तक दोनों ओर आरसीसी नालों के निर्माण की आवश्यकता बताई गई, क्योंकि पुराने नाले जर्जर होने से बारिश के दौरान जलनिकासी बाधित होती है और मुख्य मार्ग सहित आसपास के प्रतिष्ठानों एवं मकानों में पानी भर जाता है, जिससे व्यापार और आम नागरिकों को भारी परेशानी होती है।
चौथे मांगपत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और “लोकतंत्र रक्षक सेनानी” स्वर्गीय राम अवध यादव की स्मृति में उनके पैतृक मार्ग पर एक भव्य स्मृति द्वार के निर्माण की मांग की गई। सतविंदर पाल सिंह ‘जज्जी’ ने कहा कि स्व. राम अवध यादव ने सार्वजनिक जीवन में समाज और पार्टी की निस्वार्थ सेवा की तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था, और उनके सम्मान में स्मृति द्वार का निर्माण नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा और उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।
सतविंदर पाल सिंह ‘जज्जी’ ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वे सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करें और आवश्यक कार्य प्रारंभ कराएं, ताकि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके और उन्हें बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता राधेश्याम जयसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड