शुरू न्यूज़
डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना शास्त्री कॉलोनी रोड पर बस स्टैंड से तहसील चौराहा मार्ग के बीच मेवाड़ फर्नीचर के सामने उस समय हुई, जब दोनों युवक एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा।
मृतकों की पहचान खेरवाड़ा निवासी नरेश और सलूम्बर निवासी गोपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड