शुरू न्यूज़
मंगलवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक चिखली की ग्राम पंचायत शिशोट के राजस्व गांव बादेला में कथित अवैध खनन की सूचना मिलने पर विधायक अनिल कटारा मौके पर पहुंचे। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके घटनास्थल पर पहुँचने से पहले ही अवैध खनन में इस्तेमाल किए गए वाहनों को वहां से हटा दिया गया था, हालांकि, मौके पर एक क्रेशर मशीन मौजूद मिली।
विधायक अनिल कटारा ने तत्काल उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सहित संबंधित अधिकारियों को फोन पर इस मामले की जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर मिली क्रेशर मशीन को जब्त करें और नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कटारा ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नितांत आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड