शुरू न्यूज़
उपखंड क्षेत्र के सणगारी ग्रामवासियों ने फूलियाकलां–सणगारी मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित होने पर प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले साल बनी इस सड़क पर कुछ समय बाद ही अतिक्रमणकारियों ने जाली व खंभे लगाकर मार्ग को संकरा कर दिया है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क सणगारी गांव के लोगों के लिए फूलियाकलां आने-जाने का प्रमुख मार्ग है। उन्होंने सोमवार, 15 जून को ग्राम पंचायत सणगारी में आयोजित राज्य सरकार के जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी सुनिल कुमार पिपलीवाल को एक ज्ञापन सौंपकर इस अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग की थी। हालांकि, ज्ञापन दिए जाने के एक पखवाड़े बाद भी प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिस पर ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित ऐसे शिविरों में दिए गए ज्ञापनों पर भी समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो ये शिविर केवल कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रतिवेदन केवल फाइलों में ही बंद रह जाएंगे। समस्त ग्रामवासियों, जिनमें धर्मराज जाट, बद्री जाट, लवकुश चाड़ा, भैरूलाल जाट, ओमप्रकाश, बद्रीलाल, रामरतन, रामेश्वर गुर्जर, जगदीश, प्रहलाद, मुकेश, सत्यनारायण, सागर शर्मा, रामहेत, जीतमल चाड़ा, कैलाश, मुनीराम, जीवराज मीणा, राधेश्याम शामिल हैं, ने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाकर आवागमन को सुचारू करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड