शुरू न्यूज़
झारखंड के गुमला जिले स्थित चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ वन क्षेत्र में गुरुवार शाम पांच बजे दहशत का माहौल बन गया, जब शंख और लावा नदी के संगम के पास एक विशालकाय जंगली हाथी दिखाई दिया। साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण उस समय वहां काफी भीड़ थी, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई। एक ईंट भट्ठे के समीप से अचानक जंगल से निकलकर हाथी द्वारा चैनपुर–जारी मुख्य मार्ग को पार करने के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
हाथी को देखकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए, जिनमें से कुछ ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाए, तो कुछ लोग शोर मचाकर हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश करते दिखे। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि साप्ताहिक बाजार के दिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में हाथी का आबादी क्षेत्र में पहुंचना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि वे हाथी की निरंतर निगरानी करें और क्षेत्र में लोगों को सतर्क करने के लिए उचित कदम उठाएं ताकि किसी भी अनहोनी या जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड