शुरू न्यूज़
वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर में देर रात एक किराना दुकानदार के घर पर बमबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने कथित तौर पर चार सुतली बम फेंके, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पीड़ित दुकानदार उदय मिश्रा ने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच तेज धमाके हुए। सुबह उन्होंने घर के परिसर में सुतली, शीशे के टुकड़े और फूलों के टूटे हुए पौधे बिखरे पाए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो विस्फोटित सुतली बम के अवशेष और दो जिंदा सुतली बम बरामद किए, जिन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के लिए एफएसएल टीम और बम स्क्वॉड को भी बुलाया गया।
सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस परिवार का पहले से कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। घर में लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त मिला है, जिसमें छेड़छाड़ की आशंका है और इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, उदय मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की साजिश रची जा रही है और इस संबंध में पहले भी सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए इलाके में अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड