शुरू न्यूज़
रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे को जाम कर दिया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि गांव के प्रधान ने पहले युवक, मेवालाल, को जान से मारने की धमकी दी थी और इसी धमकी के बाद हुई सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिनमें प्रधान और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना तथा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड