शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरा गांव के निकट एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। यह ट्रक बालू लादकर धनघटा से गोरखपुर की ओर जा रही थी, तभी बस्ती-गोरखपुर हाईवे लेन पर अचानक इंजन में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही मगहर चौकी प्रभारी विनोद यादव अपने हमराहियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल डीसीआर के माध्यम से फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड