शुरू न्यूज़
राजगढ़ जिले की ग्राम पंचायत करोंदी में श्मशान घाट तक जाने वाले मुख्य सरकारी रास्ते और श्मशान की भूमि पर कुछ दबंग लोगों द्वारा कथित अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सरकारी भूमि को खेत में तब्दील कर दिया गया है, जिसके चलते अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों के दौरान ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ग्रामीण शव को कंधे पर उठाकर घुटनों तक गहरे कीचड़ और पानी से भरे खेतों के बीच से श्मशान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण क्षेत्र में बनी ऐसी स्थिति के बीच लोगों को अंतिम संस्कार की लकड़ी और अन्य सामग्री भी सिर पर ढोकर ले जानी पड़ रही है। इसके अलावा, शव यात्रा के दौरान विश्राम करने और पानी पिलाने के लिए बनी पारंपरिक जगह को भी तोड़े जाने का आरोप है।
ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि जब वे सरकारी रास्ता खाली कराने की मांग करते हैं, तो उन्हें मारपीट और जान से मारने की धमकियां मिलती हैं और कई बार शव यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया जाता है। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और बाहर से आए लोगों ने भी नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और श्मशान घाट तक जाने के लिए एक सुरक्षित व पक्का रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड