अलवर की धरा से प्रदेश के 17 जिलों के लिए 6 हजार 453 करोड़ के 954 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया
अलवर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर की धरा से प्रदेश के 17 जिलों के लिए 6 हजार 453 करोड़ के 954 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। अलवर जिले में 368.19 करोड़ के 90, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 198.83 करोड़ रुपए के 67 तथा खैरथल-तिजारा जिले में 329.63 करोड़ रुपए के 59 कार्यों की सौगात दी। विजय नगर मैदान में करीब 17 मिनट के संबोधन में अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा, साथ ही वर्ष 2047 के विजन का भी उल्लेख किया। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा- नगर निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करोगे ना? इस पर सभी ने हां में हां मिलाई।
सभा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह, अलवर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, भाजपा नेता बन्नाराम मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान रोजगार उत्सव के अंतर्गत नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र की सौगात भी दी गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड