शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मगहर चौकी के नेशनल हाईवे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को दो अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उसके अपने चाचा पर हमला करने का आरोप है, जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय भेज दिया गया।
यह घटना मगहर नगर पंचायत के मोहल्ला तकिया बाजार में घटी थी, जहाँ 1 जुलाई को अमरनाथ उर्फ भोलू नामक व्यक्ति ने अपने चाचा विजय प्रकाश कादू पर हमला कर दिया था। विजय प्रकाश कादू, जो स्व. रंगीलाल के पुत्र हैं और तकिया बाजार के निवासी हैं, पर हुए इस हमले के संबंध में घायल के पुत्र शुभम कांदू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अमर नाथ उर्फ भोलू के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल रवि शंकर श्रीवास्तव और रिक्रूटमेंट कांस्टेबल सत्य प्रकाश वर्मा ने मिलकर हत्या के प्रयास के इस वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड