शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहनलालपुर मोहल्ले में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को चोरों ने दरवाजे के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। ग्राम पंचायत रसूलाबाद निवासी सतपाल यादव (पुत्र राजाराम यादव) का नेशनल हाईवे पर मकान है, जहां उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक रोज की तरह घर के सामने खड़ी की थी। पीड़ित के अनुसार, रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो बाइक मुख्य दरवाजे पर ही खड़ी थी, लेकिन सुबह जब दोबारा नींद खुली तो गाड़ी गायब मिली।
काफी तलाश करने के बाद भी जब मोटरसाइकिल नहीं मिली, तो पीड़ित सतपाल यादव ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस चौकी प्रभारी को दी है। मगहर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है और पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने जल्द ही इस चोरी का खुलासा करने की संभावना जताई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड