शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के मगहर में कताई मिल फीडर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ता बिजली की गंभीर समस्या से परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बार-बार हो रही ट्रिपिंग और रात में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग जिल्लत झेलने को मजबूर हैं, जिससे कर्मचारी भी इसे ठीक करते-करते परेशान हो चुके हैं। इस जनसमस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर पंचायत मगहर के गाँधी आश्रम वार्ड के सभासद रईस आलम ने समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
सभासद रईस आलम ने अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उनके वार्ड के कुछ उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जुड़े हैं, जिन्हें कताई मिल फीडर खलीलाबाद से बिजली मिलती है। यहाँ आपूर्ति की स्थिति अत्यंत खराब है और प्रतिदिन शाम होते ही ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। कई बार स्थिति इतनी बदतर हो जाती है कि पूरी-पूरी रात बिजली गायब रहती है, जिससे नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हाई और लो वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में लगे टीवी, पंखा, फ्रिज, कूलर और इन्वर्टर जैसे उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है और कई उपभोक्ताओं के उपकरण पहले ही जलकर खराब हो चुके हैं।
इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इससे वार्ड के सभी नागरिक अत्यंत परेशान हैं। सभासद ने जनहित में इस समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड