शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के मगहर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कबीर अकादमी परिसर में नगर पंचायत और पुलिस चौकी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों और चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधों का रोपण किया गया। मगहर पुरानी पुलिस चौकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान सीओ सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की ताकि वे भविष्य में विकसित होकर जनपद को प्रदूषणमुक्त बनाने में योगदान दे सकें। इसी क्रम में चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पीपल और बरगद के वृक्ष लगाने की अपील की, ताकि पर्यावरण को संतुलित और सुरक्षित बनाया जा सके।
इस मौके पर कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव, एसआई रामाश्रय यादव, रवि शंकर श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव, विष्णु नारायण गौड़, अरुण कुमार, अकादमी प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा, अवधेश सिंह, अजय वर्मा, रईश आलम, लिपिक संजय कुमार दूबे, शैलेन्द्र उर्फ झाबर कन्नौजिया और रवि प्रकाश उर्फ टुनटुन पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड